कटनी। 25 हजार की रिश्वत लेते जे.ई. के साथ अन्य व्यक्ति पकड़ा गया। मामले में आवेदक बलराम दास पटेल व नवनीत बरही ने शिकायत की थी।मामले में आरोप लगाते हुए डीईएमपीईबी कटनी राजीव चतुर्वेदी व एस ई खतौली चंचल गुप्ता व रवि कुमार बर्मन की शिकायत की गई थी। 11नवंबर को जे ई कार्यालय खतौली जिला कटनी में कार्रवाई की गई। यहां रिश्वती राशि—-25000/रुपए के साथ आरोपी पकड़े गए।
मामले में बताया गया है कि प्रार्थी बलराम दास . पटेलएमपीईबी कटनीमें बी क्लास का ठेकेदार है ग्राम लोहरवाड़ा जिला कटनी के उपभोक्ता राजेश पटेल के राइस मिल के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट व डिमांड नोटतैयार करने के संबंध में आरोपी डी ई राजीव चतुर्वेदी से मिला। इसने इस कार्य के लिए 80000 की रिश्वत की मांग की। ए ई खतौली चंचल गुप्ता से भी मिला तो उसके द्वारा इस कार्य के लिए 40000 की मांग की। इसमें 25000 की राशि प्रार्थी द्वारा आरोपी चंचल गुप्ता को देने पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई लोकायुक्त टीम उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार ,निरीक्षक कमल सिंह उईके ,निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य चार सदस्य की टीम ने की।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.