Categories: katni city news

Katni dheemarkheda news: दो बाइक की भिडंत में पांच हुए घायल

हादसा सिलौंडी क्षेत्र के सूखा पुल के पास


कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिलौंडी क्षेत्र के सूखा पुल हुआ। घायलों को उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के इलाज के लिए भेजा गया। यहां से घायलों को विभिन्न स्थानों में रेफर किया गया है।
 सिलौंड़ी चौकी से मिली जानकारी के अनुसार तेज बाइक बहुत ज्यादा तेज रफ्तार थीं। यही कारण है कि इसमें सवार सभी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में मोटर साइकिलें आमने-सामने से भिड़ीं।  इसमें एक मोटर साइकिल क्रमांक मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएस 2624 व एक बिना नंबर की मोटर साइकिल थी। इस हादसे में सनद कोरी (27), अभिषेक कोरी (18) निवासी अतरसुमा और सुनील बागरी (45), रवि गोंटिया(30) निवासी तिलमन,  शिव कुमार (30) निवासी धनवाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से घायलों को कटनी व जबलपुर रेफर किया गाय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.