Categories: katni city news

Katni bilahari Ghughra water fall accident news घुघरा प्रपात की सुंदरता देखने पहुंचे दो युवक वाटरफाल में बहे, तलाश जारी

कुठला के बिलहरी चौकी के घुघरा गांव में हादसा

कटनी। बिलहरी। घुघरा जलप्रपात कटनी जिले में स्थित यह जलप्रपात है। बारिश में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं। यही देखने युवक पहुंचे थे और हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार यह जल प्रपात घुघरा नदी पर बना है। यह जलप्रपात घुघरा नामक गांव के पास में स्थित है। यह नदी बिलहरी कैमोरी सड़क के पास संगम नदी में मिल जाती है यही नदी गाटरघाट में आकर कटनी नदी में मिल जाती है। कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी की घुघरा नदी के घुघरा फाल में दो युवक बहने की जानकारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और राजस्व अमला युवकों की तलाश में लगा है लेकिन यहां तेज बहाव होने से रेस्क्यू काम प्रभावित हो रहा है।  बिलहरी चौकी प्रभारी अरुण पाल ने बताया कि यही के बड़ा गांव से 6 से 7 युवक प्राकृतिक पर्यटन स्थल घुघरा फाल गए थे। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक सुदामा पिता दीनदयाल यादव(32) निवासी बड़ागांव का पैर फिसल गया। इसे बचाने के लिए अनिल कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद यादव(35) भी उतर गया लेकिन तेज बहाव में दोनों युवक बह गए।  मामले की जानकारी बिलहरी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन दल को मामले की जानकारी दी गई। एसडीआरएफ टीम के 7 जवान घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां पर नदी का प्रवाह इतना अधिक तेज है कि न तो नाव उतारी जा सकती है कि किसी जवान को उतारा जा सकता है। कांटे के माध्यम से टीम युवकों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक किसी का कोई भी पता नहीं लगा है।  

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.