Categories: katni city news

Katni news 7 अगस्त तक बढ़ाई गई आरोपियों की रिमांड  मैदा-शक्कर व्यापारी से 2 करोड़ 14 लाख की ठगी का मामला

कटनी। कटनी के मैदा शक्कर व्यापारी मनोज कस्तवार से करीब दो करोड़ 14 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों की रिमांड 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अभी इसके अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस मशक्कत करने में जुटी है। इसके लिए पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई है।   इससे पहले पुलिस ने आरोपियों पूछताछ के 7 दिन की रिमांड में रखा था। अभीतक पुलिस ने आरोपियों के खाते से एक्सिस बैंक कटनी से 9 लाख 31 हजार रुपये की राशि निकलवाई। यह वही रकम है जो आरोपी रेहाना ने अपने खाते में जमा होना बताई थी। वहीं कोटक बैंक जबलपुर से भी राशि जब्त की गई है।     गिरफ्तार किए गए आरोपी अनुराग कुमार उपाध्याय (27) निवासी ग्राम दोस्तिया वार्ड क्रमां 2 थाना रमगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण बिहार  और इसकी पत्नी शालू उपाध्याय पति अनुराग उपाध्याय(27) निवासी न्यू गंगा बिहार थाना सेक्टर 62 जिला गाजिया बाद(उप्र) हैं।  इससे पहले इस मामले के दो आरोपी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से दिल्ली निवासी रिहाना पति मिया मुशर्रफ अली(26) और बिहार के पश्चिम चंपारण के रामनगर क्षेत्र थाना क्षेत्र निवासी उसके पति हेमताज आलम (27) को गिरफ्तार किया गया था। अभी भी इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।   बड़ा गिरोह कर रहा काम  वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ठगों का एक बड़ा गिरोह है। पकड़े गए आरोपी एक बड़े गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह मोबाइल टावर, पेट्रोलपंप खुलवाने सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों के साथ ठगी करता है। इस गिरोह के मुख्य शातिर बदमाश जल्द ही पुलिस टीम की गिरफ्त में आने वाले हैं। इनके सामने आने के बाद कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना पुलिस को है।  ये था मामला   इससे पहले कोतवाली थाना अंतर्गत सराफा बाजार रघुनाथ गंज के पीडि़त शक्कर मैदा व्यापारी मनोज कस्तवार ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। व्यापारी से पेट्रोल पंप खुलवाने के बहाने करीब सवा दो करोड़ की ठगी की गई थी। 15 दिसंबर से शुरू हुई कहानी कहानी का अंत 19 जुलाई 2023 को एफआईआर के साथ हुआ। 

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा: 6 वर्षीय बालक की दतला नदी में डूबने से मौत, परिवार में मातम

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…

23 hours ago

कटनी में कोर्ट में फर्जी दस्तावेजों से जमानत लेने का मामला सामने आया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…

23 hours ago

कटनी में मोबाइल चोरी के बाद साइबर धोखाधड़ी: 61 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 7,382 रुपये निकाले गए

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…

23 hours ago

मैहर में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, कटनी के दो आरोपी गिरफ्तार

सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…

23 hours ago

मेमू ट्रेनों के पहिए थमे, 6 घंटे का मेगाब्लाग

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से…

2 days ago

This website uses cookies.