Categories: katni city news

Katni news घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर मिला युवक का शव

कटनी।  घुघरा वाटर फाल में बहे युवक का शव घटना स्थल घुघरा डेम से  से करीब दो किलोमीटर दूर पेड़ की जड़ के पास मिला। मामले में एसडीआरएफ के बाद एनडीआरएफ की टीम को उतारा गया था। जबलपुर से एनडीआरएफ के 17 जवान और दो चालक सहित 19 जवान बहे युवकों को ढूंडने पहुंचे हैं। यह टीम जबलपुर से यहां पहुंच जो बनारस की कंपनी है। एनडीआरएफ टीम ने सुबह साढ़े सात बजे घटना स्थल पहुंची थी। इसके बाद आठ बजे से रेस्क्यू शुरू हुआ और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक मिल गया। अभी युवक सुदामा पिता दीनदयाल यादव(32) निवासी बड़ागांव का शव मिला है। युवक का शव डूबा ही हुआ था। वहीं तापमान कम होने के कारण शरीर अधिक फूला भी नहीं। बहे एक अन्य युवक  अनिल कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद यादव(35) को ढूंडने के लिए सर्चिंग चलती रही लेकिन उसका पता अभी नहीं लग सका है। आज भी टीम युवक की तलाश करेगी।  यहां बने स्टॉप डेम बने समस्या  जानकारी के अनुसार घुघरा के बिलहरी से घुघरा के बीच तीन स्टॉप डेम बने हैं। इन स्टॉप डेम के कारण नावों को बार खोलना पड़ रहा है। इससे एनडीआरएफ टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इससे पहले एसडीआरएफ के 8 जवान तलाशी में लगे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।  रविवार को घुघरा फाल से संगम नदी तक सात किलोमीटर के क्षेत्र में सर्चिंग की गई।    ये था मामला  बिलहरी क्षेत्र के बड़ा गांव से 6 से 7 युवक प्राकृतिक पर्यटन स्थल घुघरा फाल गए थे। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक सुदामा पिता दीनदयाल यादव(32) निवासी बड़ागांव का पैर फिसल गया। इसे बचाने के लिए अनिल कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद यादव(35) भी उतर गया लेकिन तेज बहाव में दोनों युवक बह गए थे।  

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

18 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

18 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

18 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

18 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

19 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

19 hours ago

This website uses cookies.