कटनी। बिलहरी। घुघरा जलप्रपात कटनी जिले में स्थित यह जलप्रपात है। बारिश में इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंचते हैं। यही देखने युवक पहुंचे थे और हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार यह जल प्रपात घुघरा नदी पर बना है। यह जलप्रपात घुघरा नामक गांव के पास में स्थित है। यह नदी बिलहरी कैमोरी सड़क के पास संगम नदी में मिल जाती है यही नदी गाटरघाट में आकर कटनी नदी में मिल जाती है। कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी की घुघरा नदी के घुघरा फाल में दो युवक बहने की जानकारी से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और राजस्व अमला युवकों की तलाश में लगा है लेकिन यहां तेज बहाव होने से रेस्क्यू काम प्रभावित हो रहा है। बिलहरी चौकी प्रभारी अरुण पाल ने बताया कि यही के बड़ा गांव से 6 से 7 युवक प्राकृतिक पर्यटन स्थल घुघरा फाल गए थे। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे एक युवक सुदामा पिता दीनदयाल यादव(32) निवासी बड़ागांव का पैर फिसल गया। इसे बचाने के लिए अनिल कुमार पिता रामेश्वर प्रसाद यादव(35) भी उतर गया लेकिन तेज बहाव में दोनों युवक बह गए। मामले की जानकारी बिलहरी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन दल को मामले की जानकारी दी गई। एसडीआरएफ टीम के 7 जवान घटना स्थल के लिए रवाना कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां पर नदी का प्रवाह इतना अधिक तेज है कि न तो नाव उतारी जा सकती है कि किसी जवान को उतारा जा सकता है। कांटे के माध्यम से टीम युवकों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक किसी का कोई भी पता नहीं लगा है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.