कटनी, 1 जनवरी 2026: नगर निगम कटनी द्वारा शहर की पात्र अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण और आधारभूत संरचना विकास को तेज करने के लिए वार्ड स्तर पर आयोजित विकास शुल्क जमा शिविरों को नागरिकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में चल रही इस मुहिम का उद्देश्य सड़क, नाली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर वार्ड तक पहुंचाना है।
गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड (अहमद नगर मस्जिद के पास) में आयोजित शिविर में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई। यहां कुल 3 लाख 66 हजार रुपये का विकास शुल्क जमा किया गया।
प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शुल्क जमा कर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दिया।
नागरिकों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इसे जनसुविधा के लिए सराहनीय कदम बताया, क्योंकि अब शुल्क की राशि से प्राथमिकता पर स्थानीय स्तर पर विकास कार्य किए जाएंगे।
शिविर में कर्मचारियों ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए सभी को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।नगर निगम प्रशासन ने अपील की है कि शेष पात्र नागरिक भी इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
इससे अनधिकृत कॉलोनियों का तेजी से विकास संभव होगा और शहर में सुव्यवस्थित नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।
यह मुहिम कटनी वासियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है, जहां स्थानीय स्तर पर भागीदारी से शहर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) के प्रयासों से MIC (म्यूनिसिपल इंटरनल कमेटी) में प्रस्ताव पारित कर…
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…
सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से अपील की है कि वे 15 अप्रैल 2026…
प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…
This website uses cookies.