Categories: katni city news

Katni accident news बड़वारा के सलैया खरहटा मोड़ में हादसा, युवक गंभीर

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत सलैया खरहटा मोड़ में एक युवक और एक युवती घायल हो गए। हादसा संकरी सडक़ में क्रासिंग के कारण हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना सलैया खरहटा मोड़ पर गणेशपुर विलायत कला सडक़  पर रविवार दोपहर हुई। इस घटना में धनवारा गांव निवासी नरेंद्र सिंह सहित उनके साथ सवार युवती घायल हो गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार युवक लुहरवारा के लिदहर गांव जा रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 27 18 बी 1856 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में  वह गंभीर रूप से घायल हो। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
००००००००००००
संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के किनारे मिला युवक का शव
कुठला थाना अंतर्गत बड़ेरा नहर के पास की घटना
कटनी। कुठला थाना अंतर्गत नहर के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शिनाख्त राजेश भुमिया(38) निवासी घंघरी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अक्सर राजेश घर से रिश्तेदारी में चला जाता था फिर कुछ दिन में लौट आता था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। युवक विगत 13 जुलाई को घर से निकला था और वापस नहीं आया था।  
हम लोग यही सोच रहे थे कि वह आ जाएगा लेकिन आज सुबह कुछ लोगों ने बताया कि बड़ेरा मोड़ नहर के पास किसी युवक का शव पड़ा है। इसके बाद आकर देखा गया तो यह राजेश का शव था। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुठला पुलिस ने मृत शरीर को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल पीएम के लिए पहुंचाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद युव के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

17 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

18 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

18 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

18 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

19 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

19 hours ago

This website uses cookies.