कटनी, 22 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को कटनी में माइनिंग कान्क्लेव में शामिल होने के लिए प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर यातायात प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।यातायात व्यवस्था में बदलाव:माधवनगर गेट से विश्राम बाबा गेट तक मार्ग बंदयह मार्ग पूर्णतः नो व्हीकल जोन रहेगा।वैकल्पिक मार्ग: माधवनगर गेट से पंचायत तिराहा, टांगा स्टैंड, आहूजा कॉलोनी, इमलिया होते हुए पीरबाबा तक जाया जा सकेगा।पीरबाबा से शहर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहनलोडर और पिकअप जैसे वाहन जेल मोड़, इमलिया, टांगा स्टैंड, पंचायत तिराहा, और माधवनगर गेट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।पीरबाबा बायपास से बस स्टैंड की ओरशहर से पीरबाबा बायपास और बायपास से शहर की ओर आने-जाने वाली बसें बायपास से इंदिरा नगर होते हुए बस स्टैंड तक जा सकेंगी।नो एंट्री का समय23 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक शहर में नो एंट्री लागू रहेगी।दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दी जाने वाली सामान्य नो एंट्री छूट भी इस दौरान बंद रहेगी।अपील:पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यातायात व्यवस्था में सहयोग करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.