Categories: katni city news

Katni city news बिजली की समस्या से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

कटनी।श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत रोशन नगर प्रेम नगर पवनपुरी सहित समस्त क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा

पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने बताया कि श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत रोशन नगर, प्रेम नगर, पवनपुरी समस्त क्षेत्र में इस भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से आम जनता परेशान है। दिन में अनेकों बार बिजली गुल होती रहती है और लोगों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है जिससे बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से बीमार पड़ रहे हैं और ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के मरीज को जान का खतरा बना हुआ है

बिजली के रहने पर भी लो वोल्टेज होने से पंखा, कूलर और फ्रीज बंद पड़े हैं और वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है।

पुराने कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को लगाने और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को लगाने से समस्या का निराकरण संभव हैं

इसके साथ ही रोशन नगर में रामजानकी मंदिर के पास, पुराने गुरूकृपा स्कूल के पास और प्रेमनगर में डॉक्टर कैलाश सोनी के घर के पास बिजली के खंभे टूटकर केबिल के सहारे झूल रहे है जो कि आंधी और तूफान आते ही जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते है

रोशन नगर में हेमराज विश्वकर्मा के घर के पास और प्रेमनगर में डॉक्टर कैलाश सोनी के घर के पास सहित विभिन्न स्थानों में पेड़ के बड़े होने से बिजली की तार के टूटने का खतरा बना हुआ है

वार्डवासियों की मांग पर कार्यवाही करते हुए कार्यपालन अभियंता ने एक दल गठित कर निराकरण के लिए भेजा साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उपनगरीय क्षेत्र में एक टीम गठित कर एक अतिरिक्त वाहन भेजा जाएगा और इसके अतिरिक्त भविष्य में मझगवां से विद्युत लाइन लेकर खिरहनी स्टेशन की स्थापना कर विद्युत आपूर्ति की जाएगी जिससे समस्त समस्याओं का समाधान हो जाएगा।ज्ञापन सौंपने में नारायण प्रसाद समदड़ीया, राजू जायसवाल, पुरुषोत्तम गौतम, राजेन्द्र भारती, एम जे लुसियन, प्रशांत सोनाने, चेतन कुशवाहा, अजय सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.