Categories: katni city news

katni city news स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग जारीनगर निगम ने हासिल किया राज्य स्तर पर नौवां एवं राष्ट्र स्तर पर आठवां स्थान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रैंकिंग जारी
नगर निगम ने हासिल किया राज्य स्तर पर नौवां एवं राष्ट्र स्तर पर आठवां स्थान

महापौर ने उपलब्धि को बताया जागरूक नागरिकों के सहयोग एवं स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम का सार्थक परिणाम

महापौर,निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने नागरिकों को दी शुभकामनाएं


कटनी।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अंतर्गत 50 हजार से 3 लाख तक की जनसंख्या वाले शहरों में कटनी शहर को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां एवं राज्य स्तर पर 9वां स्थान मिला है।
महापौर श्रीमती सूरी ने बताया की यह बेहद खुशी की बात है कि हमारी पिछली 36वीं रैंक से 9 वीं रैंक हासिल करते हुए इस प्रतियोगिता में अग्रणी रहने की एक लंबी छलांग लगाई है। यह शहर के जागरूक नागरिकों के सहयोग एवं हमारे स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम का ही नतीजा है। नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने निगम को मिली इस उपलब्धि के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 -25 के गुरुवार को जारी परिणाम अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 824 शहरों में नगर निगम कटनी ने 8वां तथा राज्य स्तर पर 56 शहरों में 9वां स्थान प्राप्त किया है। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सर्वेक्षण में नगर निगम में कुल 85.96 फीसदी अंक प्राप्त कर रहवासी एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, प्रबंधन, जल स्रोतों की सफाई एवं नगर की सफाई कार्य में काफी सुधार होने के कारण शत -प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। निगमायुक्त श्री दुबे ने बताया कि गार्बेज फ्री सिटी तथा ओडीएफ प्लस प्लस में नगर निगम कटनी विगत तीन वर्षो से थ्री स्टार रैंकिंग पर काबिज है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि स्वच्छता का यह उत्साह आगे भी निरंतर बना रहेगा और शहर की सफाई व्यवस्था में अभी भी जो कुछ कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए भविष्य में भी योजनाबद्ध तरीके से काम जारी रखकर आगामी सर्वेक्षण में वाटर प्लस एवं 5 स्टार रैंकिंग के प्रयास किये जाएगें। आइए, हम सब मिलकर स्वच्छ कटनी के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहें।


दीं शुभकामनाएं


प्राप्त होने पर महापौर प्रीति संजीव सूरी इस उपलब्धि पर शुभकामना दी है।

,निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक तथा निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगर निगम प्रशासन की ओर से समस्त शहर वासियों को बधाई एवं शुभकामस्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की बधाई दी है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

23 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

23 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

23 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

23 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

23 hours ago

This website uses cookies.