कटनी, 28 मई 2026 — स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कटनी जिले की दो नगर परिषदों ने मध्यप्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश का मान बढ़ा दिया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सिटिजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) के मामले में नगर परिषद कैमोर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि नगर परिषद विजयराघवगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।शानदार आंकड़ेकैमोर नगर परिषद: 71.18% नागरिकों ने फीडबैक दिया — कुल 13,769 लोगों ने ऑनलाइन भागीदारी की, जो इस श्रेणी में पूरे मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है।विजयराघवगढ़ नगर परिषद: 63.64% यानी 5,327 नागरिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दर्ज कराई।
यह उपलब्धि मात्र आंकड़ों की नहीं, बल्कि नागरिक जागरूकता, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों का सुंदर उदाहरण है।कलेक्टर की अपील बनी जनआंदोलनकुछ दिनों पहले कैमोर और विजयराघवगढ़ का दौरा कर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता मित्रों और नागरिकों से सीधे संवाद कर अधिक से अधिक सिटिजन फीडबैक देने की अपील की थी। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को महज एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिक संस्कार से जुड़ा अभियान बताया था।कलेक्टर श्री तिवारी ने कैमोर में ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट फेसिलिटी का निरीक्षण किया, जहाँ नालियों का पानी ट्रीट कर पार्कों में सिंचाई और फाउंटेन संचालन के लिए उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने नगर के सौंदर्यीकरण, भित्ति चित्रकारी और आरआरआर पार्क के कार्यों की भी सराहना की।अब 31 मई तक अंतिम मौकाकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कटनी नगर निगम सहित कैमोर, विजयराघवगढ़ और बरही के सभी नागरिकों से अपील की है कि 31 मई 2026 तक स्वच्छता से संबंधित प्रश्नों पर सही और सकारात्मक फीडबैक देकर अपने शहर को राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर रैंकिंग दिलाने में सहयोग करें।उन्होंने कहा, “स्वच्छ सर्वेक्षण सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन भर नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की जागरूकता, सहभागिता और शहर के प्रति उनकी जिम्मेदारी का दर्पण है।
”सफाई मित्रों का योगदाननगर परिषद कैमोर के सीएमओ श्री मनीष परते ने इस सफलता का श्रेय मुख्य रूप से नागरिकों की डिजिटल जागरूकता, सफाई मित्रों की मेहनत और प्रशासन की सतत निगरानी को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है और लोगों को जागरूक कर रही है।कटनी जिले की यह उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।
स्वच्छता को जन-जन तक जोड़ने का यह मॉडल अब अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य…
दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज की जाए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को…
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ओवरटेकिंग या गति नियंत्रण की चूक के कारण हुआ हो…
समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…
This website uses cookies.