कटनी। खिरहनी फाटक ऑउटर में लुटेरों ने फिर एक मुसाफिर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेश कुमार कोल(30) निवासी नादन टोला अमरपाटन के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में काम करता था। घटना बीती रात 3.30 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बेहोश पड़े युवक की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में 302, 394 कामय कर कर आगे की जांच जीआरपी को दी गई है चूंकि मामला जीआरपी का है। जानकारी के अनुसार कटनी रेलवे स्टेशन के खिरहनी फाटक के समीप आधा दर्जन युवकों ने गेट पर खड़े महेश कुमार कोल के हाथ में डंडा मारकर उसका मोबाइल नीचे गिरा दिया और मोबाइल लेकर भागने लगे। ट्रेन की धीमी रफ्तार के कारण महेश भी ट्रेन से कूदकर आरोपियों का पीछा करने लगा। इसी दौरान खिरनी फाटक कलारी के समीप आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपी युवकों ने महेश को चाकू से पैर में वार किए । अधिक खून बह जाने की वजह उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलापुर के उसलापुर अपने भाई के पास काम करने के लिए गया हुआ था। कुछ समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। इसके कारण वह काम से छुट्टी लेकर अपने घर अमरपाटन वापस लौट रहा था। बीती रात युवक रीवा बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन से वह उसलापुर से मैहर की यात्रा कर रहा था। पुलिस की पहुंच में आए आरोपी वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या और मोबाइल लूट के मामले में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है जिनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.