Categories: katni city news

Katni Crime news कट्टे से फायरिंग में घायल हुआ घायल

कटनी।कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी फाटक में दमोह से गांजा खरीदने आए एक युवक पर कट्टे से फायर कर आरोपी मौके से फरार हो गए।  वहीं बाद में पुलिस के सामने युवक ने अपना बयान बदलकर वारदात के सतना में होने की बात करने लगा। फिलहाल पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इसका इलाज चल रहा है।  
मामले में पथरिया फाटक दमोह निवासी सुरेंद्र जाटव(18) पीडि़त ने बताया  था कि खिरहनी फाटक में मेरे ऊपर फायरिंग की गई। घटना के बाद पीडि़त युवक को शुक्रवार रात जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवक को दाहिनी हाथ पर गोली लगी थी। यहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। युवक ने अपने बयान में बताया था कि वह खिरहनी फाटक क्षेत्र में गांजा लेने आया था। उसके जेब में 15 सौ रुपये भी थे। इसकी जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का स्थल का निरीक्षण किया।
 इसके बाद हुए घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि उसने फिर अपना बयान बदल दिया है। अब वह पुलिस को बता रहा है कि  उसे सतना के किसी होटल में दाहिनी हाथ में गोली मारी गई थी। इसके लिए पुलिस टीम सतना रवाना होकर गोली की वारदात की जांच कर रही हैं । पुलिस ने बताया कि युवक नेे पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सतना से ट्रेन से कटनी आया था।  इसके बाद वह खिरहनी फाटक में ब्रिज के नीचे कैसे पहुंचा युवक को कुछ भी याद नहीं । पुलिस ने बताया कि घायल युवक का आपराधिक रिकार्ड है ऊपर उसके स्थानीय क्षेत्र में मारपीट लड़ाई झगड़ा समेत छह से अधिक अपराध दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

18 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

18 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

18 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

18 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

19 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

19 hours ago

This website uses cookies.