Categories: katni city news

Katni Crime News दोस्त ने ही चलाई थी युवक पर गोली, पूछताछ के बाद हकीकत आई सामने

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत गोली चलाने के  मामले में पुलिस ने पूछताछ के बाद घटना की तह तक पहुंची है। काफी पूछताछ के बाद पीडि़त युवक ने असली वजह बताई है।
युवक ने बताया कि युवक पर उसके दोस्त ने ही गोली चलाई थी। उसके दोस्त उसे इलाज के लिए मैहर लेकर गए थे।
सुरेंद्र जाटव अपने दोस्त मनु सोनी और वासू सोनी के साथ 20 जुलाई को रेवांचल एक्सप्रेस से कटनी आया था। मुड़वारा स्टेशन उतरने के बाद तीनों पैदल चलकर कटनी स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से खिरहनी फाटक की ओर जाने के दौरान मनु सोनी ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया।
यह गोली सुरेंद्र जाटव के दाहिने हाथ में लगी। मनु और वासू इलाज करवाने की बात कहकर सुरेंद्र जाटव को मैहर लेकर गए लेकिन वहां इलाज करवाने की बजाय उसे छोड़कर भाग गए। काफी देर बाद जब दोनों वापस नहीं लौटे  तो सुरेंद्र जाटव दमोह जाने के लिए कटनी कटनी आया और इलाज के लिए जिला अस्पताल गया। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर दिया। यहां डॉक्टरों ने गोली लगने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
ये था मामला  
मामले में पथरिया फाटक दमोह निवासी सुरेंद्र जाटव(18) पीडि़त ने बताया  था कि खिरहनी फाटक में मेरे ऊपर फायरिंग की गई। घटना के बाद पीडि़त युवक को शुक्रवार रात जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवक को दाहिनी हाथ पर गोली लगी थी।कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी फाटक में दमोह से गांजा खरीदने आए एक युवक पर कट्टे से फायर कर आरोपी मौके से फरार हो गए।  वहीं बाद में पुलिस के सामने युवक ने अपना बयान बदलकर वारदात के सतना में होने की बात करने लगा।  
 

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.