Categories: katni city news

Katni Crime news खिरहनी फाटक आउटर लुटेरों ने की युवक की हत्या

 कटनी। खिरहनी फाटक ऑउटर में लुटेरों ने फिर एक मुसाफिर की हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेश कुमार कोल(30) निवासी नादन टोला अमरपाटन के रूप में हुई है। वह बिलासपुर में काम करता था। घटना बीती रात 3.30 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।  बेहोश पड़े युवक की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि मामले में 302, 394 कामय कर कर आगे की जांच जीआरपी को दी गई है चूंकि मामला जीआरपी का है।   जानकारी के अनुसार कटनी रेलवे स्टेशन के खिरहनी फाटक के समीप आधा दर्जन युवकों ने गेट पर खड़े महेश कुमार कोल के हाथ में डंडा मारकर उसका मोबाइल नीचे गिरा दिया और मोबाइल लेकर भागने लगे। ट्रेन की धीमी रफ्तार के कारण महेश भी ट्रेन से कूदकर आरोपियों का पीछा करने लगा। इसी दौरान खिरनी फाटक कलारी के समीप आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट करते हुए आरोपी युवकों ने महेश को चाकू से पैर में वार किए । अधिक खून बह जाने की वजह उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।   परिजनों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलापुर के उसलापुर अपने भाई के पास काम करने के लिए गया हुआ था। कुछ समय से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। इसके कारण वह काम से छुट्टी लेकर अपने घर अमरपाटन वापस लौट रहा था। बीती रात युवक रीवा बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन से वह उसलापुर से मैहर की यात्रा कर रहा था।  पुलिस की पहुंच में आए आरोपी  वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या और मोबाइल लूट के मामले में शामिल कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है जिनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

9 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

13 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

20 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

27 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

30 minutes ago

This website uses cookies.