कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
कटनी। चार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। मामले में सतीश सरावगी की शिकायत पर राहुल अग्रवाल पत्नी मधुलिका अग्रवाल और पुत्र शिवम अग्रवाल निवासी नई बस्ती पर मामला कायम किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में सतीश सरावगी एमबीएस लीजिंग प्राइवेट लिमटेड कंपनी कोलकाता के अधिकृत एजेंट हैं। इस फाइनेंस कंपनी का ब्रांच ऑफिस गजानन कॉम्पलैक्स में है। यहां से इन्होने जनवरी 2014 में चार करोड़ रुपये राहुल, मधुलिका और शिवम अग्रवाल के खाते में डलवाए थे। मामले में 29 जनवरी को एक करोड़ रुपये, इसके बाद 30 जनवरी को एक करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये खाते में डलवाए गए थे। आरोपी किसी कारण से यह रुपया वापस नहीं कर पाए तो इन्होंने 29 मार्च 2019 को एक इकरारनामा किया कि इनकी पुरैनी स्थित जमीन की रजिस्ट्री वह लिए गए ऋण के एवज में कर देंगे। इसमें यह कहा गया था कि अभी इस जमीन में कोर्ट केस चल रहा है जैसे ही केस हटेगा। वह रजिस्ट्री कर देंगे लेकिन केस हटने के बाद रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी गई। इसकी जानकारी सतीश सरावगी को कल लगी। इसके बाद इन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस से की थी। मामले में जांच के बाद मामला कायम किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अपराधियों को…
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को नदी-तालाब या गहरे पानी के…
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी कागजात बनाकर अदालत को गुमराह किया,…
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने…
सनी कोहली के अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मैहर (कटनी): मैहर…
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक अवधि समाप्त होते ही ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से…
This website uses cookies.