Categories: katni city news

Katni News भरी बरसात में सता रहा बेघर होने का खतरा

इंदिरा नगर से आईएचएसडीपी के मकानों में रहने वाले लोग पहुंचे नगर निगम
  कटनी।आईएचएसडीपी आवास योजना अंतर्गत  को भरी बरसात में बेघर होने का खतरा सता रहा है। परेशान इंदिरा नगर के रहवासियों ने प्रदर्शन किया। नगरनिगम पहुंचे यहां के रहवासियों ने बताया कि यह रह रहे लोगों को आईएचएसडीपी आवास योजना के घर खाली करवाने के नोटिस दिए गए हैं।
विगत सात-आठ वर्षों से रह रहे लोगों ने कहा कि बरसात में आखिर परिवार को लेकर कहां जाएं। उन लोगों को नगरनिगम द्वारा आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है जिनके नाम आवास आवंटन नहीं है और वह विगत वे इन आवासो में रह रहे हैं। इनका कहना है की नगर निगम को पच्चीस हजार राशि जमा करने के बाद इनके नाम आवास आज तक नगरनिगम द्वारा नहीं करवाए गए हैं।
जिन लोगों ने पहले से राशि जमा की हुई है और उन सब के पास गरीबी रेखा का कार्ड नहीं है तो वे बेघर होते हुए नजर आ रहे हैं। यहां करीब रह रहे करीब दो सौ लोगों पर अब बेघर होने का खतरा सता रहा है।  
 गरीबों को सस्ते दर पर मकान उपलब्ध कराने सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना 2007 में शुरू की थी। इस योजना के तहत 16 साल पहले 2921 लाख रुपए से इंटीग्रेटेड हॉउसिंग एंड स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आइएचएसडीपी) योजना शुरू की गई थी। दो साल के अंदर एक हजार 119 गरीबों को आवास मुहैया कराना था, लेकिन अबतक नगर निगम एक हजार आवासों का भी निर्माण नहीं करा पाई। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि गरीबों के लिए बने मकानों में सरलानगर, इंद्रानगर, प्रेमनगर में अवैध तरीके से सालों से लोग कब्जा करके रह रहे हैं। इतना ही नहीं मकानों भाड़े पर दिया गया है। गरीबों के मकान पर ऐसे लोगों का कब्जा है जो इसके पात्र नहीं है। ऐसे में मामले में आला अधिकारियों की मिली भगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आज भी यह योजना न सिर्फ अधूरी है बल्कि गरीबों के मकानों को बनाने में अफसरों ने कोताही बरती है। इस योजना के नोडल अधिकारी ने भी जमकर मनमानी की गई है।

admin

Recent Posts

*कटनी: बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रही 2 बसें और 1 ट्रक जब्त, परिवहन विभाग का सख्त अभियान*

नियम तोड़ने वालों पर जब्ती, चालान और कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

16 hours ago

*कटनी: SP अभिनय विश्वकर्मा ने किया झिंझरी क्षेत्र का भ्रमण, NH-30 के हॉटस्पॉट पर बढ़ाई निगरानी*

SP अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि लक्ष्य साफ है - अपराध की रोकथाम और सड़क…

16 hours ago

*कटनी: नगर निगम कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, आयुक्त तपस्या परिहार ने दिए टेक-बेस्ड सिस्टम बनाने के निर्देश*

*निरीक्षण में मौजूद रहे* निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी अक्षय…

16 hours ago

कलेक्टर आशीष तिवारी जनसुनवाई में सुन रहे हैं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के सख्त निर्देश

समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दे दिए हैं।

17 hours ago

*कटनी: जल गंगा-मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर CEO हरसिमरनप्रीत कौर का एक्शन, APO के 2 दिन के वेतन काटे*

श्रमिकों को रोजगार और गांवों में जल संरक्षण के काम समय पर पूरे हों, इसकी…

17 hours ago

रफ्तार बनी मौत का साया, तेवरी के पास पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक के…

2 days ago

This website uses cookies.