कटनी। कटनी जिले में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। इससे विभिन्न स्थानों में सपर्क कट गए।
बरही से खितौली व्हाया उमरिया रात की बारिश से बंद है
वाहनों की लंबी कतार लगी। आठ घंटे सडक़ बंद रही है। रात दो बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक यह सडक़ बंद रही है।
बगदरा-बगदरी सिद्ध महाराज के पास रपटा पानी आने से यह सडक़ बंद हो गई।
खितौली से चंदिया
उमड़ार नदी पुल में पानी आने से उमरिया जिले से बरही से संपर्क टूट गया। यहां पर भी रात दो बजे से 11 बजे तक संपर्क टूटा रहा। रात को ही यहां पर पुलिस बल मौजूद रहा है। जिले में अब तक 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कटनी जिले में इस वर्ष 1 जून से 29 जून की प्रातः तक की अवधि तक कुल 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि बीते वर्ष इसी अवधि के दौरान 101.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 102.2 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अलोच्य अवधि तक वर्षा मापी केंद्र कटनी में 173.2 मिलीमीटर, रीठी में 194.9 मिली मीटर, बड़वारा में 213.4 मिलीमीटर, बरही में 124.0 मिलीमीटर, विजयराघवगढ़ में 102.8 मिलीमीटर, बहोरीबंद में 183.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी प्रकार स्लीमनाबाद में 305.6 मिलीमीटर एवं ढीमरखेड़ा में 332.0 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा दर्ज की गई
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.