Categories: katni city news

Katni Crime news बेटे ने ही की थी, पिता की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के पहाड़ी गांव का मामला

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के निवार चौकी में एक मामले में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी।  मामले में  साहू मोहल्ला पहाड़ी निवार जुलाई को कमलेश कोरी पिता रामकिंकर कोरी (45) निवासी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले मर्ग प्रकरण दर्ज किया था।  बाद में परिजनों ने बताया कि प्रौढ़ की मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका बड़ा बेटा ही है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सात जुलाइ को निवार गांव निवासी कमलेश कोरी मृत अवस्था में घर में मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि शराब के नशे में कमलेश स्वयं को बके से मार लिया है।  इसके कारण उसकी मौत हो गई है।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग प्रकरण दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयान से पता चला कि कमलेश कोरी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके बेटे कपिल कोरी ने बका से हमला कर उसकी हत्या की थी। हत्या किए जाने की जानकारी मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने बड़े बेटे कपिल को पिता की हत्या के आरोप गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने भी हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और घर में आकर मारपीट करता था। जिससे तंग आकर उसके बेटे ने बका से हमला कर दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई थी।   

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

16 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

16 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

16 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

16 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

17 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

17 hours ago

This website uses cookies.