Categories: katni city news

Katni crime news : कोतवाली पुलिस ने पकड़ा कट्टा

कटनी। कोतवाली पुलिस ने अवैध कट्ठा रखने के मामले में कार्यवाही की है। अवैध रूप से देशी कट्टा चमकाते घूम रहे युवक पर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पकड़ते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली टीआई आशीष शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुड़वारा रेलवे स्टेशन सिविल लाइन जाने वाले मार्ग के किनारे पानी की टंकी के पास एक दुबला पतला लंबा सा लडक़ा अपने कमर में रिवाल्वर रखे हुए हैं। टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। मुड़वारा स्टेशन से सिविल लाइन जाने वाली सडक़ पर साहिल सोनी (21) वर्ष नि. संतनगर पेठा गली का होना बताया। आरोपी के ऊपर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कट्टा व कारतूस को जप्त शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.