Categories: katni city news

Katni crime news फेशबुक से खरीदी पड़ी महंगी, महिला के खाते से निकले 23 हजार आठ सौ, जांच में जुटी पुलिस

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

कटनी। फेशबुक पर विज्ञापन देखकर खरीददारी कटनी के कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को महंगी पड़ गई। केवल तीन सौ रुपये की खरीदी में महिला ने 23 हजार 800 रुपये गवां दिए। मामले की शिकायत एसपी कार्यालय सहित साइबर सेल के पास भी पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला के पति कन्हैया ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि  फेशबुक में विज्ञापन देखकर एक वेबसाइट के माध्यम से खरीदी की थी। इसमें महिला ने 3 तीन सौ रुपये के कपड़े खरीदे थे। बाद में महिला ने ऑर्डर कैंसल कर दिया। इसके बाद राशि रिफंड की गई। इसमें बताया गया कि रुपये वापस करने में गलती से ज्यादा रुपये लौटा दिए हैं। यह रकम मोबाइल के माध्यम से वापस करवा ली गई। इसी दौरान महिला का मोबाइल हैक करते हुए उसके खाते से 23 हजार 800 सौ रुपये की रकम पार कर दी गई। पुलिस सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.