कटनी। कटनी के संतनगर में एक महिला धोखाधड़ी में का शिकार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले में की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मीमांशा मिश्रा (27) निवासी आधारकाप शंभू टाकीज के पास संतनगर आधारकाप कटनी के खाते से अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत मामला कायम करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया कि मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से ठग महिला के संपर्क में आया था। मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस टेली ग्राम एप में ठग ने चंगुल में फंसाया। इसके बाद 16 नवंबर और 17 नवंबर को महिला के खाते से 5 लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए गए।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कहा गया कि वह अपने रुपये इन्वेस्टमेंट कर रही हैं। महिला क्वाइन के नाम पर एक हजार रुपये जमा करती थी तो उसके 13 सौ रुपये होने को कहा गया था। जब तय समय में राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई तो वह पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।मामले में आरोपी की जांच साईबर सेल कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सायबर सेल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…
स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…
जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…
कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…
जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को…
This website uses cookies.