Categories: katni city news

Katni crime news मेडिकल रिप्रजेंटेटिव पर चाकू से हमला


 कटनी। बरगवां में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवकों ने मेडीकल रिप्रजेंटेटिव के पैर में चाकू से हमला कर दिया। घायल को उसके सहयोगियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
पीडि़त की शिकायत पर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीडि़त अभय उपाध्याय एक फार्मा कंपनी में मेडीकल रिप्रजेंटेटिव का काम करते हैं। वह रोज की तरह डॉक्टरों से मिलने निकले थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे अभय बरगवां स्थित किसी डिस्पेंसरी में डॉक्टर से मिलने गए थे। इसी दौरान वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पर खड़े कुछ युवकों ने यह कहते हुए उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया कि तुम्हारी गाड़ी की वजह से एक व्यक्ति टकरा गया। उसका इलाज करवाओ। इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

14 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

15 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

15 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

15 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

2 days ago

This website uses cookies.