कटनी। ढीमरखेड़ा का दशरमन गांव में कपड़े में नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पीएम के करवाया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी।
सिलौंड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि दशरमन गांव में मंगलवार को पोटली में बंद नवजात शिशु का शव मिला।यहां सचिन नामदेव के घर के पास नाली में पोटली के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़े को खोला। तब जानकारी मिली कि इसमें नवजात बच्ची का शव है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव एक दिन पुराना हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.