कटनी। माधवनगर के इमलिया रोड आहूजा लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि चार-चार फायर रात करीब एक बजे से सुबह करीब 5 बजे तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।यहां पर दुकाने और पेट्रोल पंप के साथ फटाका दुकानों का क्षेत्र भी है। इससे यहां पर हडक़ंप की स्थिति बन गई।
फायर ब्रिगेड प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की मानसरोवर कॉलोनी इमलिया रोड स्थित लकड़ी की टाल पर आग लग गई है। इसके बाद 4 फायर वाहन यहां भेजे गए। इन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। यह वाहन पूरी रात आग बुझाने के इंतजाम में लगे रहे।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.