Categories: katni city news

Katni kaimor news खेत में पड़ी मिली महिला की महीनों पुरानी लाश

कटनी। कैमोर थाना अंतर्गत जमुआनी कला गांव में करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला शुक्रवार सुबह फसल कटने के बाद के बाद ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला का सड़ा गला शव खेत में पड़ा है। सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त संगीता कोल(45) निवासी जमुआनी कला के रूप में हुई।
कैमोर पुलिस ने बताया कि मामले में महिला संगीता कोल की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैमोर थाना में 21 फरवरी को लिखवाई गई थी। जब महिला गायब हुई। उस वक्त वह घर में अकेली थी। महिला घर में अकली थी। विगत 20 फरवरी को महिला के घर में न होने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। इस की रिपोर्ट कैमोर थाने में लिखी गई थी।
महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिस खेत में महिला का कंकाल पड़ा हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता नहीं लग सका है, पुलिस के द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए व कंकाल की जांच करते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है। हो सकता है कि महिला की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत में लाश फेंक दी गई हो या अन्य कारण से महिला की मौत हुई हो। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

Katni news: 18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफतार कटनी‌। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसी तस्करी के खिलाफ लगातार सघन जांच और छापेमारी…

16 hours ago

Katni news : पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचे 35 मामले

एसपी कटनी ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिकों…

16 hours ago

Katni news विभाग के एक रिटायर्ड चौकीदार से उसके एरियर्स के निकालने के बदले रिश्वत मांग रहा था प्रभारी कार्यपालन यंत्री, लोकायुक्त ने दबोचा

ऐसी कार्रवाइयां न केवल भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाती हैं, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता…

16 hours ago

नीलकंठेश्वर भक्ति धाम की 36वीं वर्षगांठ: भक्ति और आस्था का भव्य उत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

आज नीलकंठेश्वर भक्ति धाम मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और संस्कारों का जीवंत…

2 days ago

कटनी: खेत में फसल देखने गए किसान पर तेंदुए का हमला, बुरी तरह घायल

ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्थिति पर नजर बनी हुई है।

2 days ago

This website uses cookies.