Categories: katni city news

Katni News : जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

 

कटनी।  जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार राधा कुशवाहा(19) पति दुर्गेश कुशवाहा निवासी कन्हवारा को जिला अस्पताल में इलाज के लिए बीती रात करीब 11 बजे भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति दुर्गेश ने बताया कि उनकी पत्नी अभी रक्षाबंधन त्यौहार के चलते अपने मायके खमतरा गई थी। विगत शाम उनकी वहीं पर तबियत खराब हो गई। करीब ढाई महीने गर्भवती होने के कारण उनका इलाज पहले से जारी था विगत शाम हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए थे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।  

झिरिया में ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट

कटनी। कैमोर थाना अंतर्गत झिरिया गांव में कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने गए बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। ऑउट सोर्स कर्मचारी संदीप केवट की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर   मामले की जांच शुरू कर दी है। कैमोर थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन ने बताया कि मामले में किसी बात पर विवाद के बाद मारपीट की गई। शिकाय पर बद्री बर्मन, सुरेंद्र बर्मन निवासी झिरिया और अभिमन्यू बर्मन निवासी बडग़ैंया  पर पुलिस ने 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।  

करंट से युवक की मौत

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत एक युवक की खेत में पानी लगाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि युवक अमृत लाल पटेल (32) निवासी स्लीमनाबाद खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीए के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।       

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

20 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

20 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

20 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

20 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

21 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

21 hours ago

This website uses cookies.