कटनी। कैमोर थाना अंतर्गत जमुआनी कला गांव में करीब 45 वर्षीय महिला का शव मिला शुक्रवार सुबह फसल कटने के बाद के बाद ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला का सड़ा गला शव खेत में पड़ा है। सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त संगीता कोल(45) निवासी जमुआनी कला के रूप में हुई।
कैमोर पुलिस ने बताया कि मामले में महिला संगीता कोल की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैमोर थाना में 21 फरवरी को लिखवाई गई थी। जब महिला गायब हुई। उस वक्त वह घर में अकेली थी। महिला घर में अकली थी। विगत 20 फरवरी को महिला के घर में न होने की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। इस की रिपोर्ट कैमोर थाने में लिखी गई थी।
महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिस खेत में महिला का कंकाल पड़ा हुआ पाया गया।
पुलिस ने बताया कि महिला की मौत कैसे और किन कारणों से हुई इसका पता नहीं लग सका है, पुलिस के द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए व कंकाल की जांच करते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है। हो सकता है कि महिला की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत में लाश फेंक दी गई हो या अन्य कारण से महिला की मौत हुई हो। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्यक्रम बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने और सामाजिक…
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खड़े वाहनों की सही पार्किंग को लेकर…
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों या पुलिस…
माधव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।…
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक…
इस अवसर पर बाबा सत्यनारायण मौर्य और दिनेश शर्मा ने तीर्थ निर्माण को सांस्कृतिक एवं…
This website uses cookies.