कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के ऑन लाइन संचालक पर फर्जी तरीके से चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर कैमोर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह प्रमाण पत्र युवक मुख्य रूप से मजदूरों के बनाता था जो सीमेंट प्लांट में काम करते थे। कैमोर पुलिस ने बताया कि एसीसी अमेहटा प्लांट के सामने एमपी ऑनलाइृन की दुकान है। सुशील कुमार पटेल (34)निवासी मझगवां पोस्ट धनवाही थाना बदेरा जिला मैहर चला रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक कूटरचित तरीके से लोगों के पुलिस चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र बना रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस जब चरित्र प्रमाण पत्र बनाती है तो इसमें आवेदक से शासन के पक्ष में चालान जमा करवाया जाता है और आवेदक के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जाता है। इसके बाद मामले में शपथपत्र भी लिया जाता है। लेकिन यहां पर किसी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता था। आरोपी युवक सीधे स्कैन पुराने चरित्र प्रमाण पत्र नए नाम चढ़ा देता था। पुलिस ने बताया युवक के चरित्र प्रमाण पत्र बनाए जाने की खबर की सूचना की तस्दीक करते हुए मामले पर कार्रवाई की गई है। आरोपी पर धारा 318(3), 319(2), 338, 336(2), 336(3) 340, 340(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.