कटनी। सडक़ पर एक साथ हो डेढ़ सौ ट्रक खड़े हो गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। मामले में ट्रक चालक ट्रक खड़ा करके अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
इससे जाम की स्थितियां बन गईं। एनकेजे पुलिस व जुहला चौकी की मदद से जाम खुलवाया गया तब जाकर जाम की स्थितियां सुधरीं।
मामले में शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जुहला के पास सुबह लगभग 6 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 04 व 6385 का चालक उमरिया निवासी राज कुमार रैदास सरिया लोड ट्रक लेकर नाके के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान वन नाके में मौजूद प्राइवेट कर्मचारियों ने उसे रोक दिया। इससे साथ विवाद की स्थिति बन गई। ट्रक चालक ने बड़े ट्रक को सडक़ पर आड़ा खड़ा करते हुए आवागमन पूरी तरीके से बंद कर दिया। इसके बाद इस ट्रक चालक के समर्थन में करीब डेढ़ सौ ट्रक खड़े हो गए। अन्य ट्रक चालक भी आक्रोशित होकर इसका विरोध करने लगे थे।
चालकों ने कहा कि इन नाकों में चालकों के साथ मारपीट हो रही है।इससे तीन 3 घंटे तक मार्ग का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। आवागमन बाधित हो जाने की सूचना मिलने पर यातायात सुरक्षा चौकी जुहला और एनकेजे थाने का बल घटना स्थल पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद तरह जाम खुलवाया जा सका और आवागमन फिर से शुरू हुआ।
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…
स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…
जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…
कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…
जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को…
This website uses cookies.