Categories: katni city news

Katni news डकैती की साजिश रचते पांच आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप को लूटने की बना रहे थे योजना

कटनी। डकैती की साज़िश बनाते पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। यह आरोपी पेट्रोल पंप में लूट की साज़िश कर रहे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
 माधवनगर थाना प्रभारी को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ुआ रोड तालाब के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की कार इसमें 5 व्यक्ति कार से उतरकर अंधेरे में बैठे हैं व आपस में बातें कर रहे हैं कि नायरा पेट्रोल पंप को लूटना है। आरोपी आपस में यह कह रहे थे कि मैनेजर को कट्टा अड़ाकर उसे लूट लेंगे।  इसमें कहा जा रहा है कि करण अपनी कार को पेट्रोल डलवाने के लिए पंप में लगाएगा। आनंद पेट्रोल डालने वाले व्यक्ति को अपनी बातों में उलझाएगा। इसके बाद राहुल तथा नीरज और पंकज पेट्रोल पंप वाले के ऑफिस में घुसेंगे।  राहुल मैनेजर पर रिवाल्वर तान देगा। पंकज और नीरज उसे काबू में करेंगे। मैनेजर से चाबी लेकर लाकर खुलवाकर  उससे पूरी रकम को निकालकर बैग में भर लेंगे फिर रस्सी और गमछे से मैनेजर और कर्मचारियों को बांधकर उनके मोबाइल छीनकर  कार में बैठकर निकल जाएंगे। यदि कोई विरोध करेगा तो उसे गोली मार देंगे।
मामले में एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन में एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी ख्याति मिश्रा,डीएसपी अजाक प्रभात शुक्ला के मार्ग दर्शन में  अनूप सिंह ठाकुर, निवार चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, उप निरीक्षक विष्णु जायसवाल,  भुवनेश्वर बागरी, रवींद्र दुबे सहित बल सहित पहुंचा। तस्दीक के लिए बल की चार पार्टियां बनाई गईं। मौके पर उपस्थित राहगीर को सूूचना से अवगत कराया गया।  इसके बाद यह पड़ुआ तालाब के पास पहुंचे। पुलिस ने बताया कि यह डकैत डकैती की योजना बना रहे थे।  पुलिस पार्टी को नजदीक आता देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि इन्हें पकडऩे के प्रयास में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई हैं।
 पकड़े गए आरोपियों मेें पुलिस ने राहुल बिहारी से एक पिस्टल तीन राउंड लोडेड, पंकज जायसवाल से एक 315 बोर का कट्टा एक राउंड लोडेड, आनंद माखीजा से धारदार चाकू, नीरज उर्फ केतू रजक से एक रिवाल्वर चार राउंड लोडेड, करण बिहारी से एक पिस्टल दो राउंड लोडेड, एक कार जिसकी तलाशी लेने पर कार की डिक्की से एक बका, टार्च, रस्सी, लोहे की राड, एक पेंचकस, तीन गमछे, एक काले रंग का बैग मिला है।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

9 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

9 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

10 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.