रीठी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
कटनी। रीठी थाना अंतर्गत हुए हादसे में एक ऑटो ने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि रीठी से मुहास की तरफ जा रहे ऑटो क्रमांक एमपी 21 आर 1644 को चारपहिया वाहन क्रमांक एमपी 21 सीए 6937 के चालक ने टक्कर मार दी। घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है। इस घटना में चिरुहला निवासी वृद्ध केसरी प्रसाद दुबे(60) की मौत हो गई जबकि एक तीन सवार सिया बाई रघुवंशी(60) निवासी जुगिया ग्राम थाना चंदिया, विनोद सोनकर(22) निवासी बडग़ांव, संतोष पटेल(29) निवासी खाम थाना रीठी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बेटे गनेश प्रसाद ने बताया कि उसके पिता बांदकपुर गए थे। वहां से वह लौट रहे थे। इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.