कटनी। एनकेजे पुलिस ने सात चोरियों का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4, 75 हजार 500 सौ रुपये बरामद किए हैं। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि 30 मई को वाहनों की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के संदेही नितेश, राहुल बेन, विक्की बेन को दुर्गा चौक कटनी के आसपास देखा गया। इस कार्रवाई के लिए सीएसपी ख्याति मिश्रा, एनकेजे नीरज दुबे, सउनि विनोद पांडेय, प्रहलाद सैयाम, शैलेष दमोहिया सहित अन्य के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। इसके बाद आरोपियों को दुर्गा चौक से पकडक़र थाना लाया गया।
चोरी के संबंध में पूछताछ की गई जो नितेश द्विेदी द्वारा मोटर साइकिल चोरी करना व राहुल बेन व विक्की बैन के साथ मिलकर अन्य जगहों में गृहभेदन कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करना बताया। उक्त चोरों द्वारा चोरी किए गए जेवरात को सुनारों को न बेचकर गोल्ड लोन कंपनी में गिरबी रखना बताया। गिरफ्तार किए आरोपियों को नितेश द्विेदी(19) निवासी रोशननगर थाना एनकेजे, राहुल बेन (18) निवासी गायत्री नगर थाना कोतवाली, विकास उर्फ विक्की बेन(24) निवासी गायत्री नगर थाना कोतवाली को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 75 हजार के जेवरात, 70 हजार कीमती मोटर साइकिल, दो माइक एक एम्लीफायर कीमती 20500, लोहे की सरिया कीमती 1 लाख 10 हजार रुपये कुल 4 लाख 75 हजार 500 रुपये जब्त किए गए ।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.