*माधव नगर पुलिस ने 6 मई के घर में सेंधमारी का किया खुलासा, 90 हजार का माल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार*
कटनी, 30 मई 2026*: घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी और नगदी उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
*टीम को मिली सराहना* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में माधव नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। SP अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

*कटनी, 30 मई 2026*: घर में सेंध लगाकर सोने-चांदी और नगदी उड़ाने वाले दो शातिर चोरों को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से करीब 90 हजार रुपये का मशरूका और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई है।*दीवार खोदकर अंदर घुसे थे चोर* 6 मई को जरवाही चौकी निवासी हेमचन्द्र कुशवाहा परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटे तो देखा कि घर की पिछली दीवार खोदकर अंदर घुसे अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए थे। हेमचन्द्र की शिकायत पर माधव नगर थाने में BNS धारा 331(4) और 305 के तहत केस दर्ज किया गया।
*SP के निर्देश पर टीम गठित, आरोपियों तक पहुंची पुलिस* SP अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, ASP डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया की निगरानी में थाना प्रभारी संजय दुबे ने टीम बनाई। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ढूंढरी, थाना कुठला पहुंची।पूछताछ में अभिलाष पिता विनोद उर्फ बेजिंदी वासुदेव, 22 साल और इन्द्रजीत पिता तेजभान मांझी, 32 साल ने चोरी करना कबूल कर लिया।
*90 हजार का माल और बाइक बरामद* आरोपियों के पास से चोरी के चांदी के बर्तन, जेवरात, नगदी रकम और घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल जब्त की गई। बरामद माल की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
*टीम को मिली सराहना* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में माधव नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। SP अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
