Categories: katni city news

Katni dheemarkheda news शहपुरा की तरफ से ला रहे थे गांजा पति-पत्नी पुलिस ने धर दबोचा

ढीमरखेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी। दो किलो गांजा के साथ पकड़ाए पति-पत्नी पकड़े गए हैं।आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शहपुरा की तरफ से गांजा ला रहे थे। फोन में बात होने के बाद उन्हें वहां से गांजा मिल जाता था। ढीमरखेड़ा के सिहुंड़ी रोड तिराहा के पास अवैध रूप से गांजे के कारोबार में लगे पति-पत्नी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनके पास से 2 किलो गांजा बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपी पति पत्नी कमल प्रसाद लोनी पिता शिवप्रसाद लोनी (32) व रिंकू बाई पति कमल प्रसाद (30) दोनों निवासी ग्राम गुड़ा को पकड़ा गया है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने बताया कि विगत 17 जून को ग्राम सिहुंड़ी रोड तिराहा के पास मोटर साईकिल से दो व्यक्तियों द्वारा गांजा ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की तश्दीक के लिए स्टॉफ भेजा गया। यहां पर आरोपियों के पास से गांजा मिला।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.