कटनी। रूपौंद रेलवे स्टेशन के बाहर दो महिलाओं से पुलिस ने 45 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 9 लाख है। महिलाओं की तलाशी ली और पूछताछ की और इनके पास से 45 किलो ग्राम गांजा जब्त किया। बड़वारा थाना पुलिस ने बताया कि राजकली पति खियाइश(35) निवासी ग्राम सुगमा थाना रीठी व रेहा पारधी पति विक्रंता पारधी (30) निवासी ग्राम छिंदिया थाना बरही जिला कटनी की हैं। महिला पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं के कब्जे से प्लास्टिक की बोरियों में कुल 45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उड़ीसा से अपने गांव ले जा रहीं थीं गांजा बड़वारा थाना पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं उड़ीसा से यह गांजा गांव ले जा रहीं थीं। । रूपौंद स्टेशन में उतरकर अपने-अपने गांव जाने की तैयारी में थीं। उ राजकली के पास 25 किलो गांजा रेहा पारधी के पास 20 किलो गांजा मिला है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.