Categories: katni city news

Katni news अतिक्रमण नहीं हटाने पर भड़के व्यक्ति ने फेंकी फाइल  शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया शासकीय कार्य में बांधा का मामला

कटनी। सोमवार शाम करीब 6 बजे नगरनिगम में उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब एक आक्रोशित नागरिक अधिकारी टेबल से फाइल सहित अन्य सामान फेंककर हाथापाई पर उतर आया। उपस्थित लोगों ने बीचबचाव का कर उन्हें हटाया गया। नागरिक अतिक्रमण के विरुद्ध शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर आक्रोशित था।  पुलिस ने बताया कि प्रभारी कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़ की शिकायत पर कुलबीर सिंह बग्गा हाल निवासी माइ नदी के पास, निवासी इंदौर के विरुद्ध मामला कायम किया गया है। जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह बग्गा की गुरुनानक वार्ड में कोई जमीन है जिस पर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में उन्होंने अतिक्रण हटाने के लिए नगरनिगम में अर्जी दी है लेकिन इस संबंध में माननीय न्यायालय से स्टे की वजह से नगरनिगम द्वारा कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस संबंध में कुलबीर सिंह बग्गा को बताया गया लेकिन उन्होंने बात को न समझते हुए फाइलें फेकना और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने उनपर शासकीय कार्य में बाधा सहित तहत मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

16 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.