Categories: katni city news

Katni Crime news दूल्हे के रिश्ते का भाई बारात में आया, चुराकर ले गया मोटर साइकिल  पुलिस ने आरोपी को शहडोल जाकर पकड़ा

कटनी।  कुठला थाना अंतर्गत दुल्हे के रिश्ते के भाई बारात में आया और मोटर साइकिल चोरी कर ली। कटनी पुलिस ने बाराती को शहडोल से गिरफ्तार कर नई मोटरसाइकिल साइकिल बरामद कर ली है।  मोटर साइकिल शनिवार की रात पन्ना मोड़ पर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने से चोरी हो गई थी। मामले में रिपोर्टकर्ता नीरज सिंह(30)निवासी जुहला थाना एनकेजे ने कुठला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कुठला स्थित एक रेस्टोरेंट में अपनी बुआ के बेटे पपोंध जिला शहडोल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। इसमें मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी. 21 एम. एस. 2218 को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। कुठला अरविंद जैन के साथ प्रधान आरक्षक अजय यादव एवं आरक्षक अभय सिंह के द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी की गई।  शादी समारोह में चले वीडियो कैमरे एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। दूल्हे के साथ बारात में आए  रिश्ते के भाई शैलेंद्र सिंह (32)निवासी ग्राम कुआं थाना पपोंध तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कीमत 135000 बरामद की है।  पुलिस अधीक्षकअभिजीत कुमार रंजन टीआई कुठला एवं  उनकी टीम को पुरस्कृत किया है। 

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

22 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

22 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

22 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

22 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

22 hours ago

This website uses cookies.