Categories: katni city news

Katni News बढ़ते अपराधों पर एसपी के पास चिंता व्यक्त करने पहुंचे नागरिक, जनप्रतिनिधि

कटनी। शहर में हो रही लगातार गंभीर वारदातों, स्मैक का उपयोग एवं अन्य समस्याओं को लेकर एसपी ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित वार्ड नागरिक पहुंचे। इसमें लगातार कब कब किस-किस थाना प्रभारी को इन बढ़ते अपराधों को लेकर लगातार सूचनाएं दी गई हैं विकास यात्रा के दौरान शहर से लेकर गांवों तक भी स्मैक सप्लाई से लेकर परिवारों की परेशानी तक अवैध शराब के विक्रय से लेकर जुआ सट्टा तक पूरी जानकारियां देने के बाद भी थानों में अपनी जवाबदारी का निर्वहन ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद इस तरह की प्रतिक्रिया या ज्ञापन से पुलिस का ध्यान जांच से भटके इसलिए आज सभी वर्गों के साथ एसपी कटनी के साथ चर्चा की गई एवं ज्ञापन सौंपा गया। एसपी कटनी से यह भी कहा गया कि उच्चाधिकारियों सहित समस्त थानों के प्रभारी रात्रि कालीन गस्त में पैदल भी निकले। दिनभर दोपहिया वाहनों का चालान करने में व्यस्तता कम करके रात्रि में घट रहे अपराधों को नियंत्रित करने में ज्यादा ताकत लगाएं। जगह जगह गोलियां चलने, प्राणघातक हमले एवं हत्या होने से जनता में भय व्याप्त है। इस बात पर विशेष रूप से जोर दिया गया कि समय-समय पर थाना प्रभारियों को फोन के माध्यम से या व्यक्तिगत जानकारी दी गई कि किस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हर कार्यवाही को सार्वजनिक प्रसारित करना संभव नहीं होता जिस कारण यह बातें भी होती हैं कि जनप्रतिनिधि निष्क्रिय हैं या यह भी बात हो सकती है कि अब क्यों गए लेकिन कारण स्पष्ट है पहले भी लगातार जनप्रतिनिधि द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है और आज भी घटना की जांच एवं कार्यवाही के लिए पर्याप्त समय देने के बाद ज्ञापन सौंपने का एवं समस्याओं को एसपी के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। एसपी कटनी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर पुलिस की कार्यप्रणाली में सख्ती के साथ परिवर्तन लाया जाएगा।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.