Categories: katni city news

Katni News: मां की विदाई की तैयारी में लगे श्रद्धालु, निगम की घाटों में व्यवस्थाएं

  • Devotees preparing for the farewell of Durga Maa, arrangements in the ghats of the corporation

कटनी, सिटी.काम। जिले के दुर्गा पांडालों में मां की विदाई के लिए श्रद्धालु तैयारी में जुटे हैं। आयुक्त नगर निगम बताया है कि विभिन्न कुंडों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निगम प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। विसर्जन के लिए चिह्नित सभी घाटों और कुंडोंपर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही विशेष साफ सफाई तो कराई ही गई, साथ ही बडी प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाने के लिए पूजा समितियों को वाहनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई। इसके अलावा कुंडों में शुद्ध जल की व्यवस्था भी हुई। जगह-जगह स्वच्छता मित्र भी नियुक्त किए जा रहे हैं। आयुक्त नगर निगम सत्येंद्र धाकरे ने शहर की समस्त दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रतिमाओं के विसर्जन की अपील भी की।
कटनी में भी मां के विसर्जन की सभी तैयारियां हो गई हैं। दशहरा या विजयादशमी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं। दशहरा के दिन रवि, सुकर्मा और धृति योग बनने से इस दिन का महत्व दोगुना हो रहा है।
समापन पूजा के साथ विराजमान मां आद्यशक्ति दुर्गा भवानी की प्रतिमा का विसर्जन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। भाव से श्रद्धालु नाचते गाते, विदाई गीत गाते हुए, पुष्पों और मालाओं से अबीर उड़ाते हुए मां दुर्गा भवानी को पूरे शहर, नगर, गांव की रक्षा के भाव से भ्रमण कराते हुए विदा करेंगे।
मां दुर्गा भवानी की प्रतिमा के विसर्जन के पूर्व माता की विधिवत आरती वंदना करने के बाद विशेष यज्ञ हवन माता के इन दिव्य बीज मंत्रों से करें। हवन पूजन, आरती के बाद छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराकर कुछ भेंट देने के पश्चात ही माता का विसर्जन किए जाने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। नवरात्र की समापन बेला में महाष्टमी को पंडालों में विराजित माताओं की विशेष आरती हुई। और जागरणों का आयोजन किया गया।कुछ स्थानों पर कन्या पुजन के साथ भंडारों का आयोजन किया गया।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

19 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

19 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

20 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

20 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

2 days ago

This website uses cookies.