कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराडार मोड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक तीनों युवक रोहनिया शाहनगर निवासी थे जो कि कटनी से अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत युवक आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। परिजनों को सूचित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तेज़ रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक ने तीनों को कुचल डाला। घटना के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़कर मौक़े से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।कुठला पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 21 एच 1596 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक क्रमांक एमपी 35 एमजी 3106 में सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।
ग्रामीणों को लगता है कि जनहित की संपत्ति की रक्षा में प्रशासन की भूमिका कमजोर…
पुलिस और प्रशासन ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का संकल्प जताया है।
यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…
कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…
This website uses cookies.