कटनी।कुठला के मंटोला स्थित तार बनाने वाली फैक्ट्री में हुए हादसे मजदूर की मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए शव को पीएम के करवाया। पुलिस ने बताया कि पन्ना जिले का सुंगरहा निवासी लल्लन कुशवाहा प्रौढ़ रोज की तरह अपने घर से फैक्ट्री में काम करने निकला था। यह मंटोला स्थिति तार फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। प्रबंधन ने बताया कि एक खाली ट्रक पीछे हो रहा था। इसी दौरान उनके यहां का कर्मचारी लल्लन उसकी चपेट में आ गया। इसके तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.