कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार को कटनी हेलीपैड से माइनिंग कान्क्लेव स्थल तक करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान जोरदार स्वागत किया गया।
रास्ते भर पुष्प वर्षा के साथ नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों और व्यापारियों ने
मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी व्यस्त कार्यक्रम के बीच आमजन के बीच पहुँचकर सभी का अभिवादन किया। रोड-शो के दौरान 19 स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए गए थे।
कटनी लाइट एसोसिएशन, जिला ओलंपिक संघ, मेडिकल एसोसिएशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका मिशन, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग समेत कई संगठनों तथा लाड़ली बहनों ने “प्यारे भैया मुख्यमंत्री” का आत्मीय अभिनंदन किया।
*इन स्थानों पर हुआ स्वागत*
मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस लाइन पेट्रोल पंप, दद्दा धाम, झिंझरी, हनुमान मंदिर चौकी, बिलहरी मोड़, जिला पंचायत कार्यालय गेट, कलेक्ट्रेट गेट, काली मंदिर और दिव्यांचल मैरिज गार्डन सहित कई स्थानों पर हुआ।
* 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार को कटनी हेलीपैड से माइनिंग कान्क्लेव स्थल तक पहुंचने के करीब 5 किलोमीटर लंबे रोड-शो के दौरान कटनीवासियों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए बैठे सभी लोगों का मुख्यमंत्री डा यादव ने अभिवादन किया। यहां समाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों, कर्मचारी संगठनों और व्यापारियों ने दिल खोलकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनन्दन किया।
व्यस्तताओं और समयाभाव के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आम जनता के लिए समय निकाला और सभी का अभिवादन किया।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.