Katni news लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी 8 सितंबर को अमाडी में किया चक्काजाम, शासकीय भूमि पर कब्जे के खिलाफ उठाई मांग

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि और संसाधनों पर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए

कटनी, 8 सितंबर 2025 – लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (मध्यप्रदेश) के तत्वावधान में 8 सितंबर को सुबह 11 बजे ग्राम अमाडी में चक्काजाम का आयोजन किया।

पार्टी ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और आम रास्ते में अवरोध का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। मामले में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की । यह जानकारी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल ने दी।

चक्काजाम की प्रमुख मांगें

पार्टी ने अपनी मांगों में निम्नलिखित बिंदुओं को प्रमुखता से उठाया है:आम रास्ते से अवरोध हटाएं: ग्राम अमाडी में आम रास्ते पर लगाए गए लोहे के गेट को तत्काल हटाया जाए और रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा: ग्राम अमाडी और बनहरा (तहसील बड़वारा, पटवारी हल्का नंबर 14 और 13) में करीब 20 एकड़ शासकीय भूमि, जिसमें कोटवारी भूमि, छोटे झाड़ का जंगल, और अन्य सरकारी जमीन (खसरा नंबर 446, 442, 443, 445, 449, 438, 629, 382) शामिल हैं, पर मनु नार्ला, रमा नार्ला, कान्हा नार्ला और मृणाली राव द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। इन भूमियों को कब्जा मुक्त कराया जाए।निवास और अन्य कब्जे: उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा तथाकथित “भूत बंगला” में लगभग 3 एकड़ शासकीय भूमि (खसरा नंबर 384) पर कब्जा किया गया है। इसके साथ ही आम रास्ता (ढर्रा) और सिंचाई विभाग की सड़क (नहर के किनारे, खसरा नंबर 447, 446) पर भी अवैध कब्जा किया गया है।

निस्तार तालाब पर कब्जा:

शासकीय निस्तार तालाब, जो पालतू और जंगली जानवरों के लिए पानी का स्रोत है, पर भी कब्जा कर लिया गया है, जिससे जानवर पानी से वंचित हो रहे हैं। इसे तत्काल मुक्त कराया जाए।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई:

राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित कर उपरोक्त भूमियों की नाप कराई जाए, जो कब्जेदारों के दबाव, प्रभाव या प्रलोभन से मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करे।

पार्टी की अपील

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल ने बताया कि शासकीय संपत्ति की रक्षा के लिए लोगों ने एकजुटता दिखाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि और संसाधनों पर अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जाए ताकि जनता और जानवरों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

21 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

21 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

21 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

21 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

21 hours ago

This website uses cookies.