विजयराघवगढ़ कटनी समाचार :विजयराघवगढ़ के जंगल पुरैनी में 70 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप: लाखन सिंह रघुवंशी ने किया अवैध कब्जा

विजयराघवगढ़ के जंगल पुरैनी में 70 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा,

प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश

कटनी, दैनिक महत्वपूर्णजिले में सरकारी तंत्र की मिलीभगत से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

ताजा मामला विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम जंगल पुरैनी से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने लगभग 70 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही मौके का मुआयना किया, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप: लाखन सिंह रघुवंशी ने किया अवैध कब्जा

जंगल पुरैनी निवासी उमेश कुमार शिवहरे, विपिन, अवधेश, विनय और चंद्रभान यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खसरा नंबर 34, 35, 40, और 41/04 की लगभग 70 एकड़ शासकीय भूमि पर लाखन सिंह रघुवंशी ने फेंसिंग कर अवैध कब्जा किया है।

इस कब्जे के कारण किसानों को अपने खेतों तक ट्रैक्टर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरण ले जाने में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही, पशुओं के आवारा घूमने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।वृक्षारोपण का आवेदन भी बेअसर

ग्रामीणों ने इस शासकीय भूमि पर पंचायत के माध्यम से वृक्षारोपण करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन यह प्रयास भी निष्फल रहा।

ग्राम पंचायत, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), और तहसीलदार को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की इस उदासीनता से उनका विश्वास टूट रहा है, और उनकी कृषि गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी तंत्र की निष्क्रियता के कारण अवैध कब्जे को बढ़ावा मिल रहा है।

इस मामले में न तो कोई जांच हुई और न ही कब्जा हटाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाए और किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

प्रशासन से मांगग्रामीणों ने मांग की है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही, इस भूमि पर वृक्षारोपण और अन्य सामुदायिक कार्यों को बढ़ावा देने की अनुमति दी जाए।

यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

admin

Recent Posts

नगर निगम की सक्रिय पहल: शहर को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर…

3 hours ago

इन्द्रानगर में चाकूबाजी, जानलेवा हमला; दो आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार

पूर्व अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार जितेन्द्र ठाकुर पर पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज…

3 hours ago

बिलहरी पुलिस ने सिलेंडर चोरी गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, 9 गैस सिलेंडर बरामद

यह कार्रवाई बिलहरी, कुठला, बड़वारा और एनकेजे क्षेत्र के गैस गोदामों में हुई चोरियों के…

3 hours ago

*भीषण गर्मी के बीच बरतरी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम*

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी…

3 hours ago

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तेजी से प्रगति परकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता से सहयोग की अपील

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत…

1 day ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में निगमायुक्त सख्त, लापरवाही बरतने वालों पर नोटिस की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि समन्वित एवं ईमानदार प्रयासों से ही कटनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित…

1 day ago

This website uses cookies.