Katni news कटनी में भव्य मीनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से विवाद

पुलिस ने अंशु मिश्रा सहित उनके 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया

कटनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कटनी जिले में एक भव्य मीनिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य खनन क्षेत्र में निवेश और विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देना था।

हालांकि, आयोजन के दौरान एक विवाद ने सुर्खियां बटोरीं। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने आयोजन से पहले कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा था।

इस पत्र में उन्होंने कथित तौर पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित दस्तावेज मुख्यमंत्री को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। इस मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस ने अंशु मिश्रा सहित उनके 30 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तब तक हिरासत में रखा, जब तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर वापस नहीं चले गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

एनएसयूआई के नेता अजय खटीक ने बताया कि डरी सहमी भाजपा सुबह 6बजे मुझे गिरफ्तार कर घर से ले आई। पुलिस लाइन उसके बाद स्लीमनाबाद फिर तेवरी ले आई।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

16 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

16 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

16 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

16 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

2 days ago

This website uses cookies.