Categories: katni city news

katni news : अतिथियों ने खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

कटनी। सोमवार को जिले में अतिथि शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया। विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। अतिथियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने अर्थी यात्रा निकाली।  उन्होंने मुख्यमंत्री  के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षकों की मांग है कि अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाने की मांग कर रहे हैं।इसके साथ ही शिक्षक भर्ती में 20 प्रतिशत अंक का बोनस दिया जाए।   इसके बाद अतिथि शिक्षकों मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की मौजूदगी रही।

अतिथियों ने बताया आज ही बुलाई थी महा पंचायत


अतिथि शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आज ही के दिन 2 सितंबर 2023 कों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें उन्होंने कई घोषणाएं की थी। पूर्व सीएम द्वारा की घोषणाओं को राज्य सरकार द्वारा आज तक पूरा नहीं किया गया है। घोषणाएं पूरी न होने पर आज 2 सितंबर 2024 को जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों ने एकत्रित होकर अर्थी यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। वहीं 4 सितंबर तक अगर मांगो कों पूरा नहीं किया गया तों 5 सितंबर को पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक भोपाल में संघर्ष करेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी करेंगे।


अतिथि शिक्षकों की ये है मांगें

1. खाली पदों पर अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति के आदेश तत्काल जारी हों।

2. अनुभव-वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाए।

3. अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथियों का पूरे एक साल का अनुबंध किया जाए।

4. शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण और हर साल 4 अंक या अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जाए।

5. महीने की निश्चित तारीख को अतिथि शिक्षकों को मानदेय देने का आदेश जारी किया जाए

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

20 hours ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

21 hours ago

कटनी नगर निगम में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री रतन परिहार निलंबित

निगम प्रशासन आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में कटनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध…

21 hours ago

This website uses cookies.