Categories: katni city news

Katni vijayraghvgarth news: दो मोटर साइकिलों में आमने सामने की भिडंत दो की मौत


विजयराघवगढ़ कटनी सडक़ पर सुंदर नगर जिजनौड़ी के पास हादसा


 कटनी। बीती दोपहर करीब तीन बजे कटनी विजयराघवगढ़ सडक़ मार्ग में सुंदर नगर जिजनौड़ी के पास हुए  दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़तं दो युवकों की मौत हो गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार आशीष चौधरी (26) निवासी वार्ड नंबर चार कैमोर व  शनि बर्मन (25)पिता कुंदन निवासी कन्हवारा छैघरा निवासी कुठला की मोटर साइकिलें आपस में भिड़ गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनि कटनी से आ रहा था। वहीं अशीष कन्हवारा तरफ से आ रहे  था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। विजयराघवगढ़ अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार इन सवारों के दो अन्य सवार भी बैठे थे जिन्हें कोई चोट नहीं आई है।

हादसे में युवक घायल


 कटनी। विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत गुड़ेहा पानी की टंकी के पास दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों मोटर साइकिल चालक सचिन पटेल निवासी पिपरियाकला व फूलचंद कोल निवासी गुड़ेहा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विजयराघवगढ़ अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एक  मोटर साइकिल चालक गुड़ेहा से पिपरा की ओर आ रहा था और एक मोटरसाइकिल चालक पिपरा से गुड़ेहा की ओर जा रहा था। यह दोनों मोटर साइकिल सवार मोड़ की वजह से एक दूसरे को देख नहीं पाए इस वजह से टकरा गए।  अचानक एक दूसरे को ना देख पाते हुए आमने सामने टकरा गए जब की दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक चालक की घुटने चोट लगी है। इस हादसे में  दो अन्य लोग घायल हैं। इन्हें आनन फानन लोगो की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल विजरावराघवगढ़ भेजा गया।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

6 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.