कटनी। विसर्जन करने गया एक नाबालिग किशोर तालाब में डूब में गया। इससे उसके घर सहित मोहल्ले में मातम पसरा है। यह हादसा कुठला के चाका के धर्मकांटा के पीछे यह हादसा हुआ। इसके बाद पूरे क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति बन गई।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे अमित कुमार विश्वकर्मा पिता पुशऊ राम विश्वकर्मा (17) निवासी चाका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किशोर गणेश विर्सजन के बाद तालाब में उतर गया था। वह यहां पर नारियल लेने के लिए तालाब में उतरा था। उसे तैरना नहीं आता था और डूब गया। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद किसोर के घर व मोहल्ले में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। मामले की जांच जारी है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.